Tuesday, November 25, 2014


It's the perfect way to start your business , just keep in mind these 4 steps


क्या आप नए बिजनेस या स्टार्टअप के बारे में सोच रहे हैं? ताजा आंकड़े दर्शा रहे हैं कि देश के युवा एन्टरप्रिन्योरशिप की ओर खासा आकर्षित हो रहे हैं। 50 शहरों में किए गए इंटरनेशनल स्कूल ऑफ एंटरप्रिन्योरशिप एजुकेशन एंड डेवलपमेंट के शोध के अनुसार, 87 प्रतिशत स्टूडेंट्स एंटरप्रिन्योर बनना चाहते हैं। वहीं नैसकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय स्टार्टअप ईकोसिस्टम विश्व में तीसरे स्थान पर है, यानी देश में एंटरप्रिन्योर्स की पूरी खेप तैयार हो रही है। यदि आप भी एंटरप्रिन्योरशिप के रास्ते पर हैं तो सही प्लानिंग जरूरी है।
आपको बता दें कि करीबन 200 आईआईएम ग्रेजुएट्स हर साल एंटरप्रिन्योरशिप को अपनाते हैं, वहीं 1,600 आईआईटी स्टूडेंट्स हर साल एंटरप्रिन्योर बनते हैं। आईटी/टेलिकॉम सेक्टर में 40 प्रतिशत प्रोफेशनल्स ने नौकरियां छोड़ स्टार्ट अप शुरू किए हैं। स्टार्टअप गतिविधियों का 90 प्रतिशत हिस्सा मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली-एनसीआर, चेन्नई व हैदराबाद जैसे बड़े शहरों से प्राप्त होता है।
एंटरप्रिन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी बॉम्बे ने 1999 में एंटरप्रिन्योरशिप सेल की स्थापना की। इसके अलावा 2003 में आईआईएम अहमदाबाद, बिट्स पिलानी, एसपी जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च और आईबीएबी ने नए एंटरप्रिन्योर्स की मदद के लिए नेशनल एंटरप्रिन्योरशिप नेटवर्क स्थापित किया है।
आइडिया जनरेशन और उसकी व्यावहारिकता को परखना एंटरप्रिन्योरशिप का पहला कदम है। शुरुआत कीजिए अपने आइडिया को एक कागज पर लिखने के साथ। आइए जानें क्या होना चाहिए एंटरप्रिन्योरशिप का रोडमैप-
1- आइडिया
=> एक पेपर पर अपने आइडिया को लिख लीजिए।
=> सोचिए कि आपका बिजनेस स्टेकहोल्डर्स को कैसे प्रभावित करेगा।
=> अपने बिजनेस मॉडल को परिभाषित कीजिए।
=> बिजनेस के लिए पूंजी का प्रबंध कैसे होगा?
=> बिजनेस का रेवेन्यू मॉडल बनाएं।
=> वेंचर का यूएसपी तय करें।
=> मार्केट रिसर्च से ग्राहक की पसंद जानें।
=> इंडस्ट्री की बेहतरीन प्रैक्टिस सीखें।
=> प्रतिस्पर्धी और उसके बिजनेस के बारे में जानिए।
=> स्वॉट एनालिसिस से बाजार की मुश्किलों को पहचानिए।
=> क्या आपका वेंचर व्यावहारिक है?
=> अगर नहीं तो फिर से शुरू कीजिए।
=> ग्राहकों का वर्गीकरण कीजिए।
=> अपने बाजार की पहचान कीजिए।
=> उत्पाद को प्रस्तुत कीजिए।
=> ग्राहक तक पहुंचने की रणनीति तय कीजिए।
=> बाजार में उतरने की योजना बनाएं।
=> बिजनेस प्रणाली तैयार करें।
=> हायरिंग की प्लानिंग करें।
=> नियुक्ति का तरीका तय करें।
3- रणनीति बनाएं
=> ट्रेनिंग की प्रक्रिया प्लान करें।
=> प्रोजेक्ट के लक्ष्य तय करें।
=> टाइमलाइन निर्धारित करें।
=> बिजनेस के आंकड़ों को जानिए।
=> लागत का आंकलन करें।
=> बिक्री का लक्ष्य बनाएं।
=> स्टार्टअप के खर्चों की सूची बनाएं।
=> अनुमानित फाइनेंशियल स्टेटमेंट बनाएं।
=> चेक कीजिए क्या सब ठीक है?
=> अगर नहीं तो फिर से शुरू करें।
=> सब को मिला कर ठोस बिजनेस प्लान बनाएं।
=> कुशल टीम तैयार कीजिए।
=> फंडिंग के बारे में सोचिए।
4- योजना तैयार करें
=> किसी एक को चुनें-
> बूटस्ट्रैपिंग
> एंजलफंडिंग
> वी सी फंडिंग
> लोन फाइनेंसिंग
=> रिसर्च और डेवलपमेंट में निवेश करें।
=> प्रारंभिक संचालन शुरू करें।
=> लॉन्च की रणनीति तैयार करें।
=> ब्रेक इवन प्वाइंट पर नजर रखें।
=> निवेश बढ़ाएं और विस्तार करें।

Monday, November 24, 2014

Post Your Creative Business idea

I know every mind have different thoughts and ideas so people don't waste your time and execute your idea to the people and discuss your problem


how to get start business only 2-13 lakhs



दिल्ली में शुरू हुए 34 वें इंडिया इंटरनेशन ट्रेड फेयर (IITF) में छोटी पूंजी में कारोबार शुरू करने के कई सारे नुस्खे आप प्राप्त कर सकते हैंं। ट्रेड फेयर में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रम नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन के पवेलियन में पैकेजिंग, बॉटलिंग प्लांट, डेयरी रिटेल कारोबार, बेकरी जैसी इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाले मशीनरी का मैन्यूफैक्चरर्स ने प्रदर्शन किया है। यह सभी कारोबार आप 2 लाख रुपए से लेकर 40 लाख रुपए तक में शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा यहां पर आपको किसी भी तरह का कारोबार शुरू करने के लिए रेडीमेड प्रोजेक्ट रिपोर्ट और सीडी आदि भी लेने का मौका है, जिसकी कीमत फेयर में डिस्काउंट के साथ 500 रुपए से लेकर 8000 रुपए तक है।

.5 लाख रुपए में पारस डेयरी की फ्रेंचाइजी
 
इसी तरह डेयरी उत्पाद बनाने वाली कंपनी पारस ब्रांड के रूप में काम करने वाली कंपनी वीआरएस फूड लिमिटेड 1.5 लाख रुपए के निवेश पर फ्रेंचाइजी दे रही है। कंपनी के एसओ मनोज कुमार के अनुसार निवेशक को केवल स्पेस देना होता है। उसके बाद उसके डेकोरेशन से लेकर शुरुआती मार्केटिंग का जिम्मा कंपनी का होता है।
 
5-15 लाख रुपए में बेकरी इंडस्ट्री
 
यदि आप बेकरी का करोबार शुरू करना चाहते हैं, तो कई कंपनियों ने प्लांट की क्षमता के हिसाब से अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया है। इसके तहत आप 5 लाख रुपए लेकर 15 लाख रुपए में ओवन, मिक्सर और कटर खरीद सकते हैं। जिसे छोटी जगह में भी लगाया जा सकता है। इनके जरिए आप बिस्किट, ब्रेड और फैन जैसे दूसरे बेकरी उत्पाद बना सकते हैं।
 
40-50 लाख रुपए में प्लास्टिक बोतल बनाने और पैकेजिंग प्लांट
 
प्लास्टिक बोतलों को बनाने और उनकी पैकेजिंग का काम यदि आप शुरू करना चाहते हैं, तो ट्रेड फेयर में कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। इसके तहत आप 40-50 लाख रुपए के निवेश में बोतलों को बनाने से लेकर उस पर रैपर लगाने और उसमें उत्पाद की पैकेजिंग तक का पूरा काम शुरू किया जा सकता है। इस तरह की मशीन बनाने वाली कंपनी बजाज प्रोसेस पैक लिमिटेड ने भी अपना स्टॉल लगाया है। कंपनी के एक्जिक्युटिव के अनुसार कंपनी मशीनरी के लिए फुल सॉल्यूशन देती है।
 
 
500 रुपए में प्रोजेक्ट रिपोर्ट
 
आप यदि कोई कारोबार शुरू करना चाहते हैं, तो आप जानना चाहेंगे कि उसको कैसे शुरू किया जाय और उसके लिए कितनी पूंजी की जरूरत है। कारोबार के लिए किन चीजों की जरूरत होती है, इसकी पूरी जानकारी जानने के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी मौजूद है, जो आपको 500 रुपए में मिल जाएगी। इसके अलावा फेयर में कारोबार शुरू करने के लिए डिटेल रिपोर्ट सीडी के रूप में उपलब्ध है, जो 8000 रुपए तक में मिल सकती है।
 
प्रगति मैदान में 14-27 तक है ट्रेड फेयर
 
34वें इंडिया इंटरनेशन ट्रेड फेयर का आगाज 14 नवंबर को हो चुका है, जो 27 नवंबर तक जारी रहेगा। ट्रेड फेयर नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहा है। खास तौर से छोटे कारोबारियों के लिए ट्रेड फेयर के लिए कई सारे मौके उपलब्ध हैं, जिसका वह फायदा उठा सकते हैं।
 
 
 
 
 
 

You heard that an idea can change ur life

So People now ready to take the benifits of our Banks

यदि आपके पास बिजनेस शुरू करने के लिए कोई इनोवेटिव आइडिया है, तो आप 3 से 13 लाख रुपए तक कमा सकते हैं। केंद्र सरकार ने युवाओं को कारोबार के लिए प्रोत्साहित करने की नई स्कीम तैयार की है। इसके तहत सरकार इनोवेटिव आइडिया को हकीकत में तब्दील करने के में भी मदद करेगी। इस संबंध में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय ने 200 करोड़ रुपए का फंड बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। फंड के जरिए हर साल 20 हजार नए स्टार्ट-अप तैयार किए जाएंगे। साथ ही, हर साल करीब 1 लाख युवाओं को प्रशिक्षण देने की तैयारी है। प्रस्‍तावित स्‍कीम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में एग्रो इंडस्ट्री के विकास पर खास जोर देने का विचार है।
 
मंत्रालय के एक अधिकारी ने मनी भास्कर को बताया कि इनोवेटिव आइडिया को कैसे कारोबार के रूप में खड़ा किया जाए, इसके लिए देश भर में 120 रैपिड इनक्यूबेशन सेंटर बनाया जाएगा। हर रैपिड सेंटर के जरिए हर साल 800 लोगों को प्रशिक्षण देकर तीन साल में 2.88 लाख लोगों को तैयार किया जाएगा। इसके अलावा, स्टार्ट अप शुरू करने के लिए हर साल 20 हजार कारोबारियों को प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी कार्यक्रम से पूंजी दी जाएगी।
 
रैपिड इनक्यूबेशन सेंटर केंद्र औऱ राज्य सरकार के साथ-साथ निजी संस्थान और निजी व्यक्ति भी बना सकेंगे। सेंटर में प्लांट और मशीनरी लगाने के लिए 50 फीसदी राशि केंद्र सरकार देगी, जो अधिकतम 50 लाख रुपए तक हो सकती है। इसमें युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
 
नए आइडिया को प्रोत्साहन देने के लिए हर उस आइडिया पर, जिसके कमर्शियल रूप से सफल होने की संभावना है, 3 लाख रुपए दिए जाएंगे। साथ ही, उसको मूर्त रूप देने में भी सहयोग किया जाएगा। इसी तरह कोई व्यक्ति अगर स्टार्ट अप के लिए आइडिया लाता है, तो उसे बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक आइडिया पर 13 लाख रुपए दिए जाएंगे। मंत्रालय की 500 नए इनोवेटिव आइडिया और 300 स्टार्ट अप आइडिया को प्रोत्साहित करने की योजना है।
 
 
गवर्निंग काउंसिल करेगी फैसला
 
रैपिड इनक्यूबेशन सेंटर बनाने, नए आइडिया को सामने लाने और पूरी योजना को अमल में लाने के लिए एक गवर्निंग काउंसिल बनाई जाएगी। इसकी अध्यक्षता सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय के सचिव करेंगे। काउंसिल में कृषि, फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री, ग्रामीण विकास, आईटी विभाग, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, डीआईपीपी सेक्रेटरी आदि के सचिव सहित दूसरे विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
 
 

Lets Start Your business only 1000 rs


अगर आप अपना कारोबार शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं और इसके लिए आप छोटी पूंजी लगाना चाहते हैं तो कपड़े(गारमेंट) का कारोबार ऐसा है जिसमें पहले दिन से आप मुनाफा कमा सकते हैं। इस कारोबार को शुरू करने के लिए आपको किसी बड़ी दुकान या गोदाम की जरूरत नहीं है। ये कारोबार आप घर या फिर छोटी सी दुकान से शुरू कर सकते हैं और वो भी सिर्फ 1000 रुपए की पूंजी से। शुरुआती तौर पर 1000 रुपए से भी कपड़े का ऑर्डर बुक किया जा सकता है। कपड़े का कारोबार शुरू करने के लिए कुछ चीजों की जरूरत होती है। ऐसे में जरूरत है कि निवेश की पूंजी के बजाए आप इन चीजों की फॉर्मेलिटी को पहले पूरा कर लें।

Things To Be Remember

1) Get Your TIN Number First
अगर आप अपना कारोबार शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं और इसके लिए आप छोटी पूंजी लगाना चाहते हैं तो कपड़े(गारमेंट) का कारोबार ऐसा है जिसमें पहले दिन से आप मुनाफा कमा सकते हैं। इस कारोबार को शुरू करने के लिए आपको किसी बड़ी दुकान या गोदाम की जरूरत नहीं है। ये कारोबार आप घर या फिर छोटी सी दुकान से शुरू कर सकते हैं और वो भी सिर्फ 1000 रुपए की पूंजी से। शुरुआती तौर पर 1000 रुपए से भी कपड़े का ऑर्डर बुक किया जा सकता है। कपड़े का कारोबार शुरू करने के लिए कुछ चीजों की जरूरत होती है। ऐसे में जरूरत है कि निवेश की पूंजी के बजाए आप इन चीजों की फॉर्मेलिटी को पहले पूरा कर लें।

1000 रुपए बतौर टोकन मनी डिस्ट्रीब्यूटर लेता है। इसकी एवज में डिस्ट्रीब्यूटर आपको माल देता है। माल का पूरा पैसा आप अपना कारोबार शुरू करने और माल बेचने के बाद अदा कर सकते हैं। रजनी गारमेंट के मालिक राजेंद्र महेश्वरी का कहना है कि लुधियाना कपड़ों के थोक कारोबार का गढ़ है। इसके लिए लुधियाना के थोक व्यापारी से आप फोन पर भी अपना टिन नंबर कन्फर्म कराकर ऑर्डर बुक कर सकते हैं। इस तरह आप घर बैठे सिर्फ 1000 रुपए से कारोबार शुरू कर सकते हैं।


वैट के लिए हों रजिस्टर्ड
11 अंकों का टिन नंबर मिलने के बाद आपकी हर ट्रांजैक्शन पर वैट लगने के बाद टिन नंबर अंकित होगा। इन 11 नंबर के पहले 3 नंबर दर्शाएंगे कि ये किस राज्य का टिन नंबर है इससे सेल टैक्स डिपार्टमेंट को जांच करने में आसानी रहेगी। यदि आपका नंबर बिल या ट्रांसपोर्टेशन बिल पर नहीं कटता तो आपको सेल्स टैक्स ऑफिस जाकर ये नंबर रजिस्टर्ड कराना होगा। यदि ऐसा नहीं करते हैं तो कमर्शियल डिपार्टमेंट आपके माल को जब्त करके सेल्स की धाराओं के तहत जुर्माना वसूल कर सकता है।
माल उठाने के दो तरीके
बिजनेस शुरू करने के लिए फॉर्मेलिटी पूरी करने के बाद माल उठाने का नंबर आता है। माल उठाने के लिए आप दो तरीके अपना सकते हैं। पहला सीधे एजेंट के जरिए फैक्ट्री आउटलेट से और दूसरा डिस्ट्रीब्यूटर के जरिए। एजेंट के जरिए माल लेने पर आपको पहले ही ऑर्डर बुक करना होगा। एजेंट आपकी पसंद की कंपनी का माल निकालकर ट्रांसपोर्ट के जरिए आपके पास भेज देगा। इसके बाद आप अपना मार्जिन लगाकर ये माल बेच सकेत हैं। दूसरा और आसान तरीका है डिस्ट्रीब्यूटर से माल खरीदना। यहां आपको वैरायटी मिल जाएगी और आप अपनी पसंद की दो-तीन कंपनियों का माल भी उठा सकते हैं। 

फॉर्म 32 लेना होगा
माल उठाने से पहले पेनेल्टी से बचने के लिए कमर्शियल डिपार्टमेंट से फॉर्म 32 लेना जरूरी है। आपका डिस्ट्रीब्यूटर या फैक्ट्री आउटलेट फॉर्म 32 दिखाने पर ही आपको माल देगा। हालांकि, अब इसे कुछ रिटेलर्स या फिर डिस्ट्रीब्यूटर रखने लगे हैं। इससे फायदा है कि आपका माल कभी भी सेल टैक्स के झमेले में नहीं फंसेगा और पूरे माल का पक्का बिल आपके पास होगा। इससे सेल टैक्स डिपार्टमेंट को भी जांच करने में आसानी होगी।
ट्रांसपोर्टर को करें बुक
फॉर्म 32 की फॉर्मेलिटी पूरी करने के बाद ट्रांसपोर्टर को बुक करके अपना माल अपने शहर में पहुंचाएं। इससे बाद आप अपने शहर में इस माल को बेच सकते हैं। माल बुक करने और कारोबार शुरू करने से पहले अपने मार्केट की पड़ताल कर लें और कुछ रिटेलर्स का ऑर्डर बुक कर लें। इसके बाद माल बेचकर आप मुनाफा कमा सकते हैं।
अपनी मार्जिन की करें प्राइसिंग
कुछ कारोबारी अपना मार्जिन फैक्ट्री आउटलेट के स्टीकर पर ही तय करा लेते हैं। ऐसा करना मुनाफे के लिहाज से ठीक नहीं है। क्योंकि फैक्ट्री आउटलेट आपको एक लिमिट तक मार्जिन देगा। लेकिन, आप अपनी ट्रांसपोर्टेशन और अन्य कॉस्ट को मिलाकर अपना मार्जिन तय कर सकते हैं। हालांकि, स्टैंडर्ड मार्जिन 25 फीसदी तक माना गया है। डिस्ट्रीब्यूटर्स और कारोबारियों की मानें तो इसके लिए 25 फीसदी मार्जिन बहुत अधिक होता है। लोग 10-15 मार्जिन पर भी माल बेच रहे हैं। दूसरा तरीका है कि अपना मार्जिन खुद तय करें और प्राइसिंग सेट कर उसे बेचें। उसमें सीधा मुनाफा आपका ही होता है।