It's the perfect way to start your business , just keep in mind these 4 steps
क्या आप नए बिजनेस या स्टार्टअप के बारे में सोच रहे हैं? ताजा आंकड़े दर्शा रहे हैं कि देश के युवा एन्टरप्रिन्योरशिप की ओर खासा आकर्षित हो रहे हैं। 50 शहरों में किए गए इंटरनेशनल स्कूल ऑफ एंटरप्रिन्योरशिप एजुकेशन एंड डेवलपमेंट के शोध के अनुसार, 87 प्रतिशत स्टूडेंट्स एंटरप्रिन्योर बनना चाहते हैं। वहीं नैसकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय स्टार्टअप ईकोसिस्टम विश्व में तीसरे स्थान पर है, यानी देश में एंटरप्रिन्योर्स की पूरी खेप तैयार हो रही है। यदि आप भी एंटरप्रिन्योरशिप के रास्ते पर हैं तो सही प्लानिंग जरूरी है।
आपको बता दें कि करीबन 200 आईआईएम ग्रेजुएट्स हर साल एंटरप्रिन्योरशिप
को अपनाते हैं, वहीं 1,600 आईआईटी स्टूडेंट्स हर साल एंटरप्रिन्योर बनते
हैं। आईटी/टेलिकॉम सेक्टर में 40 प्रतिशत प्रोफेशनल्स ने नौकरियां छोड़
स्टार्ट अप शुरू किए हैं। स्टार्टअप गतिविधियों का 90 प्रतिशत हिस्सा
मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली-एनसीआर, चेन्नई व हैदराबाद जैसे बड़े शहरों से प्राप्त होता है।
एंटरप्रिन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी बॉम्बे ने 1999 में
एंटरप्रिन्योरशिप सेल की स्थापना की। इसके अलावा 2003 में आईआईएम अहमदाबाद,
बिट्स पिलानी, एसपी जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च और आईबीएबी
ने नए एंटरप्रिन्योर्स की मदद के लिए नेशनल एंटरप्रिन्योरशिप नेटवर्क
स्थापित किया है।
आइडिया जनरेशन और उसकी व्यावहारिकता को परखना एंटरप्रिन्योरशिप का
पहला कदम है। शुरुआत कीजिए अपने आइडिया को एक कागज पर लिखने के साथ। आइए
जानें क्या होना चाहिए एंटरप्रिन्योरशिप का रोडमैप-
1- आइडिया
=> एक पेपर पर अपने आइडिया को लिख लीजिए।
=> सोचिए कि आपका बिजनेस स्टेकहोल्डर्स को कैसे प्रभावित करेगा।
=> अपने बिजनेस मॉडल को परिभाषित कीजिए।
=> बिजनेस के लिए पूंजी का प्रबंध कैसे होगा?
=> बिजनेस का रेवेन्यू मॉडल बनाएं।
=> वेंचर का यूएसपी तय करें।
=> मार्केट रिसर्च से ग्राहक की पसंद जानें।
=> इंडस्ट्री की बेहतरीन प्रैक्टिस सीखें।
=> प्रतिस्पर्धी और उसके बिजनेस के बारे में जानिए।
=> स्वॉट एनालिसिस से बाजार की मुश्किलों को पहचानिए।
=> क्या आपका वेंचर व्यावहारिक है?
=> अगर नहीं तो फिर से शुरू कीजिए।
=> ग्राहकों का वर्गीकरण कीजिए।
=> अपने बाजार की पहचान कीजिए।
=> उत्पाद को प्रस्तुत कीजिए।
=> ग्राहक तक पहुंचने की रणनीति तय कीजिए।
=> बाजार में उतरने की योजना बनाएं।
=> बिजनेस प्रणाली तैयार करें।
=> हायरिंग की प्लानिंग करें।
=> नियुक्ति का तरीका तय करें।
3- रणनीति बनाएं
=> ट्रेनिंग की प्रक्रिया प्लान करें।
=> प्रोजेक्ट के लक्ष्य तय करें।
=> टाइमलाइन निर्धारित करें।
=> बिजनेस के आंकड़ों को जानिए।
=> लागत का आंकलन करें।
=> बिक्री का लक्ष्य बनाएं।
=> स्टार्टअप के खर्चों की सूची बनाएं।
=> अनुमानित फाइनेंशियल स्टेटमेंट बनाएं।
=> चेक कीजिए क्या सब ठीक है?
=> अगर नहीं तो फिर से शुरू करें।
=> सब को मिला कर ठोस बिजनेस प्लान बनाएं।
=> कुशल टीम तैयार कीजिए।
=> फंडिंग के बारे में सोचिए।
4- योजना तैयार करें
=> किसी एक को चुनें-
> बूटस्ट्रैपिंग
> एंजलफंडिंग
> वी सी फंडिंग
> लोन फाइनेंसिंग
=> रिसर्च और डेवलपमेंट में निवेश करें।
=> प्रारंभिक संचालन शुरू करें।
=> लॉन्च की रणनीति तैयार करें।
=> ब्रेक इवन प्वाइंट पर नजर रखें।
=> निवेश बढ़ाएं और विस्तार करें।
give me your Feedback Through Comments
ReplyDelete