Monday, November 24, 2014

how to get start business only 2-13 lakhs



दिल्ली में शुरू हुए 34 वें इंडिया इंटरनेशन ट्रेड फेयर (IITF) में छोटी पूंजी में कारोबार शुरू करने के कई सारे नुस्खे आप प्राप्त कर सकते हैंं। ट्रेड फेयर में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रम नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन के पवेलियन में पैकेजिंग, बॉटलिंग प्लांट, डेयरी रिटेल कारोबार, बेकरी जैसी इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाले मशीनरी का मैन्यूफैक्चरर्स ने प्रदर्शन किया है। यह सभी कारोबार आप 2 लाख रुपए से लेकर 40 लाख रुपए तक में शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा यहां पर आपको किसी भी तरह का कारोबार शुरू करने के लिए रेडीमेड प्रोजेक्ट रिपोर्ट और सीडी आदि भी लेने का मौका है, जिसकी कीमत फेयर में डिस्काउंट के साथ 500 रुपए से लेकर 8000 रुपए तक है।

.5 लाख रुपए में पारस डेयरी की फ्रेंचाइजी
 
इसी तरह डेयरी उत्पाद बनाने वाली कंपनी पारस ब्रांड के रूप में काम करने वाली कंपनी वीआरएस फूड लिमिटेड 1.5 लाख रुपए के निवेश पर फ्रेंचाइजी दे रही है। कंपनी के एसओ मनोज कुमार के अनुसार निवेशक को केवल स्पेस देना होता है। उसके बाद उसके डेकोरेशन से लेकर शुरुआती मार्केटिंग का जिम्मा कंपनी का होता है।
 
5-15 लाख रुपए में बेकरी इंडस्ट्री
 
यदि आप बेकरी का करोबार शुरू करना चाहते हैं, तो कई कंपनियों ने प्लांट की क्षमता के हिसाब से अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया है। इसके तहत आप 5 लाख रुपए लेकर 15 लाख रुपए में ओवन, मिक्सर और कटर खरीद सकते हैं। जिसे छोटी जगह में भी लगाया जा सकता है। इनके जरिए आप बिस्किट, ब्रेड और फैन जैसे दूसरे बेकरी उत्पाद बना सकते हैं।
 
40-50 लाख रुपए में प्लास्टिक बोतल बनाने और पैकेजिंग प्लांट
 
प्लास्टिक बोतलों को बनाने और उनकी पैकेजिंग का काम यदि आप शुरू करना चाहते हैं, तो ट्रेड फेयर में कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। इसके तहत आप 40-50 लाख रुपए के निवेश में बोतलों को बनाने से लेकर उस पर रैपर लगाने और उसमें उत्पाद की पैकेजिंग तक का पूरा काम शुरू किया जा सकता है। इस तरह की मशीन बनाने वाली कंपनी बजाज प्रोसेस पैक लिमिटेड ने भी अपना स्टॉल लगाया है। कंपनी के एक्जिक्युटिव के अनुसार कंपनी मशीनरी के लिए फुल सॉल्यूशन देती है।
 
 
500 रुपए में प्रोजेक्ट रिपोर्ट
 
आप यदि कोई कारोबार शुरू करना चाहते हैं, तो आप जानना चाहेंगे कि उसको कैसे शुरू किया जाय और उसके लिए कितनी पूंजी की जरूरत है। कारोबार के लिए किन चीजों की जरूरत होती है, इसकी पूरी जानकारी जानने के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी मौजूद है, जो आपको 500 रुपए में मिल जाएगी। इसके अलावा फेयर में कारोबार शुरू करने के लिए डिटेल रिपोर्ट सीडी के रूप में उपलब्ध है, जो 8000 रुपए तक में मिल सकती है।
 
प्रगति मैदान में 14-27 तक है ट्रेड फेयर
 
34वें इंडिया इंटरनेशन ट्रेड फेयर का आगाज 14 नवंबर को हो चुका है, जो 27 नवंबर तक जारी रहेगा। ट्रेड फेयर नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहा है। खास तौर से छोटे कारोबारियों के लिए ट्रेड फेयर के लिए कई सारे मौके उपलब्ध हैं, जिसका वह फायदा उठा सकते हैं।
 
 
 
 
 
 

No comments:

Post a Comment